Yes Bank Share Price में 1 अगस्त को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। शेयर 1.64% गिरकर ₹18.61 पर बंद हुआ। बीते पांच कारोबारी दिनों में इसमें 5.72% की गिरावट, जबकि एक महीने में करीब 8.91% की कमजोरी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, पिछले एक साल में शेयर ने लगभग 29% की गिरावट देखी है।
Yes Bank Share Price में क्यों आई गिरावट
Yes Bank भारत की उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है जिसके पास सबसे अधिक खुदरा निवेशक हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में शेयर की दिशा लगातार निचले स्तरों की ओर रही है।
इस गिरावट के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं:
- तकनीकी स्तरों पर कमजोरी
- मार्केट सेंटिमेंट में गिरावट
- संस्थागत निवेशकों की बिकवाली
- बैंक के फंडामेंटल्स पर बाजार की शंका
Yes Bank Buy And Sell?
मुंबई के निवेशक मनोज मधुरा ने इसी साल 2024 में Yes Bank के 2000 शेयर ₹24 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे थे। आज यह शेयर ₹18.61 पर आ चुका है यानी निवेश पर करीब 22% का नुकसान।
मनोज मधुरा ने CNBC आवाज़ को बताया कि “अब इस शेयर का स्विंग सपोर्ट ₹19.5 है, और अगर यह लेवल टूटता है तो शेयर में और गिरावट हो सकती है।” उन्होंने सलाह दी कि जिनके पास पहले से यह शेयर है, उन्हें नए निवेश या बेचने से पहले मार्केट में स्थिरता का इंतजार करना चाहिए।
Yes Bank Share Price Target
ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने 22 जुलाई को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि Yes Bank Share Price ₹17 तक फिसल सकता है, जो कि वर्तमान स्तर से भी नीचे है।
वहीं, ICICI Securities ने शेयर के लिए ₹20 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है।
read more: IREDA Share Price: पीएसयू स्टॉक इरेडा में आई गिरावट, Buy Sell Or Hold? जानें एक्सपर्ट की राय
Yes Bank Share Price
- 52-वीक हाई: ₹26.00
- 52-वीक लो: ₹16.02
- वर्तमान भाव: ₹18.60
- 52-वीक हाई से गिरावट: लगभग 28.52%
- वॉल्यूम: कमजोर, जो बिकवाली के दबाव को दर्शाता है
Yes Bank Share Price अब अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि टेक्निकल तौर पर इसमें अभी मजबूती नहीं आई है।
read more: Maruti Suzuki Q1 Results: ऑटोमोबाइल कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजें, शेयरों में दिखी जबरदस्ती तेजी!
निष्कर्ष: क्या Yes Bank Share Price पर दांव लगाना समझदारी है?
- अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडर हैं, तो फिलहाल शेयर में किसी भी दिशा में बड़ा मूव आने तक वेट करना बेहतर होगा।
- अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं और जोखिम उठा सकते हैं, तो गिरावट के बाद मूल्य निवेश (value buying) का मौका तलाश सकते हैं, लेकिन स्टॉप लॉस लगाना न भूलें।
- नए निवेशकों के लिए सलाह है कि Yes Bank Share Price में एंट्री से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स और Q1 FY26 के नतीजों पर ध्यान दें।







