Rajasthan 4th Grade Admit Card :- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब एसएसओ पोर्टल या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में होगी—सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
Rajasthan 4th Grade Admit Card केंद्र पर जरूरी नियम
- अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और पारदर्शी नीले पेन साथ लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।
- सभी उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक और फेस स्कैनिंग की जाएगी।
- प्रवेश पत्र पर लगी फोटो की जांच सॉफ्टवेयर से की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित ड्रेस कोड और दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
- परीक्षा से 2 दिन पहले और 2 दिन बाद तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी (एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा)।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 – परीक्षा से जुड़े अहम तथ्य
- कुल पद: 53,721
- कुल आवेदन: 24,76,384
- पुरुष उम्मीदवार: 16,32,082
- महिला उम्मीदवार: 8,44,015
- थर्ड जेंडर उम्मीदवार: 287
- परीक्षा कुल 38 जिलों में आयोजित होगी।
- परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर होगी।
- कुल 120 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे।
- समय सीमा: 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
- प्रश्नों का स्तर: 10वीं कक्षा (राजस्थान बोर्ड स्तर)
- प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प होंगे, अगर उत्तर नहीं आता तो अभ्यर्थी को Option E भरना जरूरी होगा।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Name Wise Download
अगर उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं, तो वे एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल के एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर आसानी से प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 डाउनलोड करने का तरीका
- recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- “Admit Card” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरें।
- “Get Admit Card” पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
- एसएसओ पोर्टल से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Important Links
- ऑफिशियल वेबसाइट: rsmssb.rajasthan.gov.in
- एडमिट कार्ड डाउनलोड (Recruitment Portal): यहां क्लिक करें
- SSO पोर्टल लॉगिन: sso.rajasthan.gov.in








Hii