Rajasthan Police Constable Result 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 13 और14 सितंबर 2025 को किया गया था, जिसमें करीब 3.76 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की 17 सितंबर 2025 को जारी हो चुकी है और आपत्तियां 21 से 23 सितंबर 2025 तक ली गई थीं। अब सभी उम्मीदवारों की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | राजस्थान पुलिस विभाग |
| पद का नाम | पुलिस कांस्टेबल |
| कुल पद | 10000 |
| परीक्षा तिथि | 13 और 14 सितंबर 2025 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| आंसर की जारी | 17 सितंबर 2025 |
| आपत्ति की अंतिम तिथि | 23 सितंबर 2025 |
| रिजल्ट जारी होने की संभावना | 10 से 15 अक्टूबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | police.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Police Constable Result 2025 Latest News
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस बार 10000 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए 5 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे लेकिन परीक्षा में केवल 3.76 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए।
परीक्षा कुल तीन पारियों में हुई थी। आंसर की जारी होने के बाद अब विभाग रिजल्ट की तैयारी में जुटा है। माना जा रहा है कि रिजल्ट दीपावली से पहले यानी 10 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच जारी हो सकता है।
Rajasthan Police Constable Result 2025 Release Date
अभ्यर्थी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे फिजिकल टेस्ट (PET/PST) की तैयारी शुरू कर सकें। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में सफल 5 गुना यानी करीब 50,000 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक घोषित कर दिया जाएगा।
Rajasthan Police Constable Passing Marks
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी वर्ग: 40% अंक अनिवार्य
- एससी और एसटी वर्ग: 36% अंक अनिवार्य
- भूतपूर्व सैनिकों को नियम अनुसार 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
How to Check Rajasthan Police Constable Result 2025
रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
- सबसे पहले police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Rajasthan Police Constable Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बटालियन या जिले का चयन करें।
- रिजल्ट की PDF फाइल ओपन होगी।
- यहां से अपना रोल नंबर खोजकर रिजल्ट देख सकते हैं।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
निष्कर्ष
Rajasthan Police Constable Result 2025 अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम है क्योंकि इसके बाद उन्हें अगली स्टेज यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा दीपावली से पहले अक्टूबर माह में होने की पूरी संभावना है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।







