PM Awas Yojana Gramin Survey: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2025 में नया सर्वे शुरू किया है। इस बार फोकस उन ग्रामीण परिवारों पर है जिन्हें किसी कारणवश पहले लाभ नहीं मिल पाया। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, इस सर्वे का मकसद है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के घर से वंचित न रह जाए। जनवरी 2025 से यह सर्वे शुरू हुआ और 15 मई 2025 तक इसे पूरा कर लिया गया. इस सर्वे में लाखों ग्रामीण परिवारों को जोड़ा गया। जिनके आवेदन स्वीकार हुए हैं, उनके नाम अब ग्रामीण बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल किए जा रहे हैं। यह लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है, जहां लाभार्थी अपना नाम चेक कर सकते हैं।
PM Awas Yojana Gramin Survey 2025 Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) |
| संचालन | केंद्र सरकार |
| शुरुआत | वर्ष 2025 |
| लाभ | घर बनाने के लिए ₹1,20,000 (कुछ राज्यों में ₹1.40 लाख) |
| पहली किस्त | ₹25,000 – ₹40,000 |
| लक्ष्य | 2027 तक सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान देना |
| सर्वे प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.dord.gov.in |
Solar Rooftop Subsidy Yojana: सोलर पैनल योजना के आवेदन फॉर्म भरना शुरू
PM Awas Yojana Gramin Survey की पात्रता
सर्वे में शामिल होने के लिए निम्नलिखित शर्तें लागू की गई हैं:
- लाभार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए और ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
- परिवार कच्चे मकान या झोपड़ी में रह रहा हो।
- वर्तमान में परिवार के पास कोई पक्का घर न हो।
- परिवार की आय बहुत कम हो और कोई बड़ा इनकम सोर्स न हो।
- 2015 से अब तक पीएम आवास योजना का लाभ न मिला हो।
PM Awas Yojana Gramin Surveyकैसे हुआ?
सरकार ने सर्वे को आसान बनाने के लिए Awas Plus एप्लीकेशन लॉन्च किया। इसमें लाखों ग्रामीण परिवारों ने खुद ही अपना सर्वे फॉर्म ऑनलाइन भरा। यह प्रक्रिया पूरी तरह फ्री रखी गई ताकि कोई भी वंचित न रह सके।
PM Awas Yojana Gramin Survey 2025 के फायदे
- वंचित और पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा गया।
- सर्वे से ग्रामीण परिवारों की वास्तविक स्थिति सामने आई।
- जिनके सर्वे सफल हुए हैं, उन्हें इस साल से ही योजना का लाभ मिलेगा।
- लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद ग्रामीण परिवार को 2027 तक पक्का घर मिल सके।
स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने भी ग्रामीण सर्वे में फॉर्म भरा है तो अपना स्टेटस चेक करना बेहद आसान है।
- सबसे पहले pmayg.dord.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Survey Form Status का विकल्प चुनें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करने पर स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिखाई देगा।
- अगर फॉर्म स्वीकृत है, तो आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में आ जाएगा।
पीएम आवास योजना की किस्तें
ग्रामीण परिवारों को मकान बनाने के लिए राशि चार किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त ₹25,000 से ₹40,000 तक होती है और आगे की किस्तें काम की प्रगति के आधार पर मिलती हैं।
FAQs – PM Awas Yojana Gramin Survey 2025
Q1. पीएम आवास योजना में ग्रामीण परिवारों को कितनी राशि मिलती है?
Ans: ग्रामीण परिवारों को ₹1.20 लाख से लेकर ₹1.40 लाख तक की राशि मिलती है।
Q2. यह राशि कितनी किस्तों में दी जाती है?
Ans: कुल राशि चार किस्तों में दी जाती है।
Q3. पीएम आवास योजना का लक्ष्य क्या है?
Ans: 2027 तक देश के सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना।
Q4. सर्वे फॉर्म कैसे भरे गए थे?
Ans: इसके लिए “Awas Plus” मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया गया।
Q5. सर्वे का स्टेटस कहां देखें?
Ans: pmayg.dord.gov.in पर जाकर Survey Form Status चेक किया जा सकता है।
Q6. अगर नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?
Ans: नाम न मिलने पर आप नजदीकी पंचायत/ब्लॉक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Q7. योजना का फायदा किन्हें नहीं मिलेगा?
Ans: जिनके पास पहले से पक्का मकान है या जिन्होंने पहले इस योजना का लाभ लिया है, वे पात्र नहीं होंगे।
निष्कर्ष
PM Awas Yojana Gramin Survey 2025 के जरिए लाखों ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ा जा चुका है। पात्र परिवारों के नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में आ रहे हैं और जल्द ही किस्तें जारी होंगी। अगर आपने भी सर्वे फॉर्म भरा है तो तुरंत अपना स्टेटस pmayg.dord.gov.in पर चेक करें और जानें कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।







