Rajasthan 4th Grade Debar List: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ा नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने 11 सितंबर 2025 को उन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। यानी अब ये अभ्यर्थी Rajasthan 4th Grade Recruitment में शामिल नहीं हो पाएंगे।
कब होगी परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी?
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में होगी। वहीं, इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 सितंबर 2025 को एसएसओ पोर्टल और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
कितने पदों पर हो रही भर्ती?
इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 19/2024 के तहत जारी हुआ था। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक चली।
- भर्ती कुल 53,749 पदों पर हो रही है।
- इस परीक्षा के लिए लगभग 25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
- इसे राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा माना जा रहा है।
किन्हें किया गया डिबार?
11 सितंबर को जारी नोटिस के अनुसार, 112 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।
लिस्ट में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम और एप्लीकेशन नंबर जैसी पूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार सीधे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यह पीडीएफ लिस्ट देख सकते हैं।
ऐसे करें Rajasthan 4th Grade Debar List चेक
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “लेटेस्ट न्यूज़” सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको “4th Grade Employee 2024 Debar Candidate List” का लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब आप आसानी से लिस्ट में अपना नाम और डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Debar List Important Links
- ऑफिशियल वेबसाइट: rsmssb.rajasthan.gov.in
- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: 12 सितंबर से उपलब्ध
- Debar List PDF डाउनलोड: यहां क्लिक करें







